फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निविल टीम ने हेमंत टीम को 3-0 से हराया

विज्ञापन
जाट कॉलेज में  फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। जाट महाविद्यालय में चल रही फुटबाल लीग में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि सोमवार को अंडर-14, 17 मिक्स में निविल की टीम ने हेमंत की टीम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन


इसमें निविल ने 2 और निर्भय ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में मयंक की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। मंगलवार को तीन वर्गों में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में जाट कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नीलम लांबा पहुंची और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलो से जहां एक ओर भाईचारा बढ़ता है, वहीं शरीर भी फिट रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत होती रहती है। मगर हार से सीख लेते हुए खिलाड़ी को तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


आज अंडर-10 में पूर्व और योगेश की टीम के बीच, सीनियर वर्ग में लोकेश और हरप्रीत की टीम और अंडर-14-17 मिक्स में निविल और मयंक की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर नवीन कड़वासरा, सुरेश, विक्रम, सुंदर, बजरंग और जाट कॉलेज से डॉ. कर्ण सिंह मौजूद रहे। प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि मंगलवार को विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट स्कोरर, बेस्ट प्लेयर भी घोषित किए जाएंगे। इस लीग में हिसार जिले के 80 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें