फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रैन बसेरा नहीं खुला... सड़कों पर खुले में कट रही बेघरों की रात

Sun, 01 Dec 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी की जाट धर्मशाला के समीप खुले में सोते बेघर
विज्ञापन
हांसी। ठंड बढ़ने के बाद भी शहर में अब तक बेघरों के लिए रैन बसेरा नहीं खुला है। रैन बसेरा न होने के कारण बेघर खुले में सोने के लिए मजबूर हैं। फायर ब्रिगेड मार्केट के प्रथम तल पर बने हॉल कमरे में नगर परिषद की तरफ से हर वर्ष रैन बसेरा खोला जाता था। लेकिन अब इस जगह पर परिषद अपना कार्यालय खोलने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब 100 लोग खुले में रात गुजारते हैं। ठंड के मौसम में खुले में रात गुजारना मुश्किल हो जाता है। पहले इन लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था नगर परिषद करती थी। प्रति वर्ष सर्दियों में अस्थायी रूप से रैन बसेरा खोला जाता था। लेकिन इस बार रैन बसेरे की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नगर परिषद ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस बार नगर परिषद को रैन बसेरा खोलने के लिए नई जगह चाहिए होगी। क्योंकि पुराना कचहरी चौक के समीप स्थित फायर ब्रिगेड मार्केट में नगर परिषद अपने लिए नया कार्यालय तैयार कर रही है। वहां पर रैन बसेरा खोले जाने की संभावना नहीं है। बता दें कि बजरंग आश्रम में भी बीते कई वर्षों से जिला प्रशासन के सहयोग से रैन बसेरा खोला जाता है। बीते वर्ष भी नगर परिषद ने यहां पर रैन बसेरा खोला था। लेकिन ज्यादा प्रचार न होने के कारण लोग वहां नहीं पहुंचे थे। जबकि नगर परिषद का रैन बसेरा हाईवे पर स्थित होने के कारण यहां पर बेघर आसानी से पहुंच जाते थे।



दो वर्ष पहले चोरी हो गए थे कंबल
दो वर्ष पहले फायर ब्रिगेड मार्केट में नगर परिषद ने रैन बसेरा खोला था। यहां पर लोगों के रुकने के लिए गद्दे, कंबल व अन्य सुविधा की गई थी। लेकिन कुछ लोग यहां से कंबल चोरी करके ले गए। परिषद के लिए रैन बसेरा खोलने के बाद उसकी संभाल करना भी चुनौती है।
विज्ञापन




रैन बसेरा खोलने के लिए योजना बना रहे हैं। सोमवार को अधिकारियों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि जल्द व्यवस्था की जाए। बीते वर्ष बजरंग आश्रम में रैन बसेरा खोला था।- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें