फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 15 अगस्त को धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी करेंगे रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल में एनएचएम(नेशनल हेल्थ मिशन) की हड़ताल 20 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखाई दे रहा हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चाें का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पीड़िताओं की काउंसिलिंग नहीं हो पा रही है। धरने पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा के कार्यकारिणी सदस्य जगत बिसला ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी बैठक के लिए बुलावा नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि हमने एनएचएम कर्मचारियों की सात मांगों पर सहमति दे दी है, लेकिन दो मांगें अभी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सिर्फ एक ही मांग है कि कर्मचारियों को पक्का किया जाए और वेतन विसंगति दूर करके सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। सरकार हमारी ये मांग मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हम हड़ताल वापस लेने वाले नहीं है। जिला प्रधान अनिल कुमार और मीडिया प्रभारी बलजीत नैन ने बताया कि 15 अगस्त को एनएचएम कर्मचारी रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें