फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने फूंकी बर्खास्तगी आदेशों की प्रतियां

Thu, 27 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
एनएचएम कर्मी - फोटो : bureau
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल को दूसरे दिन कई अन्य संगठनों के कर्मचारी भी समर्थन देने पहुंचे। बुधवार को भी हड़ताल कर सीएमओ ऑफिस पर धरना देकर नारेबाजी करते रहे। पांच कर्मी क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारियों ने एसोसिएशन के सदस्यों की बर्खास्तगी के आदेशों की प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन



एनएचएम कर्मियों ने बुधवार को दूसरे दिन हड़ताल कर सिविल अस्पताल परिसर में सीएमओ दफ्तर के सामने धरना दिया और नारेबाजी कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। कर्मियों ने एनएचएम एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय छह पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेश की प्रतियां जलाईं।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। एक वक्ता ने संबोधित किया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को होश में रहकर कदम उठाना चाहिए। सरकार नौ हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कर रही है और 10 हजार में काम कर रहे कर्मियों को हटाने जा रहे हैं। ये कैसे अच्छे दिन हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को एनएचएम एसोसिएशन जिला प्रधान सुनील कुमार, सचिव प्रदीप कुमार, कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा, सुरेंद्र मान, अनिल शर्मा, कामरेड सुरेश कुमार, ओमप्रकाश बजाज, भीम सिंह, सोना देवी और अन्य ने संबोधित किया।

हड़ताल के चलते मरीज परेशान
जिले में एनएचएम के तहत 752 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें डॉक्टर से लेकर चपरासी तक कई श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं। एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर जाने के कारण सिविल अस्पताल में मरीज परेशान दिखे। मरीजों को लैब में खून व पेशाब टेस्ट कराने, डिस्पेंसरी में दवा लेने और डिलीवरी के मामलों में परेशानी आई।  

मोदी रैली में विरोध की धमकी
प्रदर्शनकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को न माना तो वे एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुग्राम रैली में प्रदेश के हर जिले से 10 से 20 बसों में एनएचएम कर्मचारी पहुंचेंगे और सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

वे पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते वहां भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों को पक्का किया जाए और तब तक समान काम-समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें