फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू के नवनियुक्त शिक्षकों को शोध प्रोजेक्ट्स के लिए दिए लैपटॉप

विज्ञापन
माइनर शोध प्रोजेक्ट्स प्राप्त करने वाले शिक्षकों को लैपटॉप प्रदान करते कुलपति प्रो. नरसी राम बि
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने 29 नवनियुक्त शिक्षकों को माइनर शोध प्रोजेक्ट्स सौंपे हैं और इन शिक्षकों को शोध कार्य में मदद करने के लिए लैपटॉप भी प्रदान किए गए हैं। नववर्ष के अवसर पर 9 शिक्षकों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं। इन माइनर शोध प्रोजेक्ट्स की फंडिंग विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि गुजवि की पहचान एक गुणवत्ता आधारित शोध विश्वविद्यालय के रूप में है। विश्वविद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और शोध के कारण ही यह विश्वस्तर पर लगातार उच्च रैंकिंग हासिल कर रहा है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति के साथ ही शोध की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से ये प्रोजेक्ट्स दिए गए हैं। इसके जरिए शिक्षक न केवल शोध कार्य को अंजाम देंगे, बल्कि नई शोध तकनीकों और संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।

कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में शोध कार्य बिना कंप्यूटर के संभव नहीं है, इसलिए सभी शिक्षकों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भविष्य में बड़े शोध प्रोजेक्ट्स के लिए भी आवेदन करें। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इस कदम से विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता और बेहतर होगी। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रधान विनोद गोयल ने कहा कि इससे शिक्षकों को शोध के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर और तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें