फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों में बिताया साल का पहला दिन

Tue, 03 Jan 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हिसार। नववर्ष की वेला में मंदिर में पूजा अर्चना करते लोग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
नए साल का पहला दिन लोगों ने अपने-अपने अंदाज से मनाया। संडे का अवकाश होने के कारण लोगों ने पहले दिन को पूरी तरह से एंज्वाय किया। मंदिर, गुरुदारे जाकर मत्था टेका। दोपहर को धूप खिली तो कुछ लोग बच्चों के साथ पार्क पहुंचे। कुछ लोगों ने साल के पहले दिन नए संकल्प लिए।
विज्ञापन


शाहपुर की अनीता को मिला पहला बेबी 2017...
नए साल के पहले दिन चार बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें चारों ही लड़के पैदा हुए। गांव शाहपुर की महिला अनीता ने नए साल के आगाज के बाद रविवार रात 2.10 बजे सिविल अस्पताल के वार्ड में लड़के को जन्म दिया। इस परिवार में पहले एक लड़की है। गांव मय्यड़ की दीपा ने तड़के 4.23 बजे एक लड़के को जन्म दिया। मिलगेट एरिया की निशा ने सुबह 6.30 बजे एक लड़के को जन्म दिया। इस परिवार में यह पहला बच्चा जन्मा है। इसके अलावा गांव रावतखेड़ा की प्रियंका ने 9 बजकर 7 मिनट पर लड़के को जन्म दिया।

सीसवाल को 24 घंटे बिजली का गिफ्ट
गांव सीसवाल और सीसवाल ढाणी के लोगों के लिए वर्ष 2017 दोहरी खुशियां लेकर आया। सरकार ने 20 प्रतिशत से कम लाइनलॉस होने के लिए 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने की घोषणा की थी। इस कैटेगरी में जिले का केवल सीसवाल गांव की खरा उतरा। नववर्ष के पहले दिन दोनों गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई। पंच कुलदीप ने बताया कि गांव में सुबह से शाम तक बिजली उपलब्ध करवाई गई। दो-तीन बार महज 10 से 15 मिनट के कट लगाए गए। अब तक गांव में 14 घंटे तक बिजली सप्लाई दी जा रही थी।  
विज्ञापन


युवाओं ने दूध पिलाकर किया स्वागत
शहीद-ए-आजम भगत सिंह यूथ क्लब डोभी ने साल के पहले दिन एचएयू गेट नं 4, मधुबन पार्क, रेलवे स्टेशन  पर दूध महोत्सव का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष आजाद सिंह ने बताया कि सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता भी पहुंचे। तीनों जगह पर 400 लीटर गर्म दूध पिलाया गया। युवाओं ने संदेश दिया गया कि नशे की बुराई को खत्म करके दूध से नए साल का स्वागत करें। आर्थिक मदद आशीष गोदारा उर्फ कुक्की ने की। हरीश, अमन महेश्वरी, ओमप्रकाश चाय वाला, अमित सिंधु, अमित गोयत उपस्थित थे।

किसी का नहीं चालान, ट्रैफिक इंचार्ज ने दिया अपना हेलमेट
नए साल के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने किसी का चालान नहीं किया। साल का पहला दिन किसी के लिए बुरा साबित न हो, इसके लिए पुलिस ने युवाओं को जागरूक किया। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज मनदीप सांगवान के नेतृत्व में फव्वारा चौक पर युवाओं को जागरूक किया। तलाकी गेट पर भी वाहन चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। कुछ बाइक सवार बिना हेलमेट आए तो मनदीप सांगवान ने अपना हेलमेट उन्हें देकर ही वहां से जाने दिया। दोस्ताना अंदाज में हेलमेट के साथ घर से निकलने का संदेश दिया।

बच्चों ने दिया सफाई का संदेश
कृष्णा नगर के बच्चों ने साल के पहले दिन अपनी गली में स्वच्छता अभियान चलाया। यशु, अनिकेत, हिमांशु, दक्ष सहित अन्य बच्चों ने गांव की गली में सफाई की। बच्चों ने हाथ में झाडू लेकर अपनी गली से कचरा बाहर निकाला। कचरे को उठाकर डस्टबिन में डाला। इन स्कूली बच्चों ने संकल्प लिया कि नए साल में कहीं पर भी कचरा नहीं फैलाएंगे। अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। कृष्णा नगर के लोगों ने बच्चों के इस अभियान को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें