फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अप्रैल से बांटे जाएंगे नए प्रॉपर्टी टैक्स बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बुधवार को प्रदेश के सभी निगमायुक्त व उपनिगमायुक्त के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने अप्रैल से नए प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने के आदेश दिए। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता सहित अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने उच्च अधिकारियों से याशी कंपनी के सर्वे की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कंपनी का सर्वे चल रहा है। कई निकायों में सर्वे पूरा हो चुका है और कई जगहों पर असेसमेंट नोटिस भी दिए जा चुके हैं। यह बात सुनकर मंत्री ने कहा कि नए वित्त वर्ष से नए प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने का काम शुरू होना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि आपके आदेशानुसार यह कार्य करवा दिया जाएगा।
दुकानों का मालिकाना हक देने का मामला भी उठा
बैठक में 20 वर्षों से निकायों की दुकानों में बैठे किरायेदारों को दुकान का मालिकाना हक देने का मामला भी उठा। इस मामले पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जो भी किरायेदार 20 वर्षों से निकाय की दुकान में बैठा है और उसके पास इस बात का सबूत है तो उक्त व्यक्ति को भी मालिकाना हक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें