फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा के परिवार पर किया हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव किरतान में वीरवार सुबह एक जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा के परिवार पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती गांव किरतान निवासी मनबीर ने बताया कि उसने और उसके ताऊ के परिवार ने एक साझी गली छोड़ रखी थी लेकिन अब उसके ताऊ के लड़के इस गली को तोड़कर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश की। लेकिन जब उनका परिवार समझाने के लिए ताऊ के घर पहुंचा तो ताऊ के लड़कों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मनबीर के पिता मेवा सिंह, उसकी पत्नी ऊषा रानी, बेटा प्रिंस और विक्रमजीत घायल हो गए।

मेवा सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था और उनका पोता जो आर्मी में कार्यरत है भी घर आया था। मनबीर ने यह भी कहा कि उसके ताऊ के लड़के ऊंचे पदों पर तैनात हैं और उनका नाजायज फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें