फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोच न चाैकीदार, स्टेडियम में समस्याओं का अंबार

विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में टूटा हुआ बास्केटबाल का पोल। 
विज्ञापन
बालसमंद। राज्य सरकार की ओर से करीब 22 साल पहले लाखों रुपयों की लागत से बनाया गया राजीव गांधी खेल स्टेडियम बदहाल है।स्टेडियम में बास्केटबाल के पोल गिर चुके हैं। कई साल बाद भी नए खंभे नहीं लगाए जा सके। स्टेडियम में घास उग गई है। पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। यहां बनाए गए भवन में बिजली की सुविधा नहीं है। बाथरूम में पानी तक नहीं मिलता। वहां सुविधाओं के अभाव में युवाओं का खेलों से रुझान हटता जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए कोच, सफाई कर्मचारी और चौकीदार भी नहीं है।
विज्ञापन


इस स्टेडियम में अभ्यास करने वाले हॉकी व अन्य खेलों के खिलाड़ियों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा घटकर आधी रह गई है। हाल ही में रोहतक जिले के गांव लाखनमाजरा में खंभा गिरने से खिलाड़ी की मौत से स्थानीय खिलाड़ियों की चिंता भी बढ़ गई है।

विशु, नवेंद्र, रामानंद, रोहित, अभिमन्यु, सौरभ, विक्रम, हरीश आदि खिलाड़ियों ने बताया कि वह कई परेशानियों से रोज जूझते हैं। असुविधाओं के कारण कई खिलाड़ी खेलना भी छोड़ चुके हैं जबकि गांव से सैकड़ों खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन


कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुका गांव

करीब 15,000 से अधिक आबादी का गांव बालसमंद कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दे चुका है। वहां सुबह-शाम दोनों समय सैकड़ों लड़कियां और लड़के अभ्यास करते हैं। इन खिलाड़ियों को रोजाना अनेक परेशानियों के बीच तैयारी करनी पड़ती है।

पेयजल की तलाश में 2018 में महिला खिलाड़ी गंवा चुकी जान

खेल मैदान परिसर में पेयजल न मिलने पर एक महिला खिलाड़ी वर्ष 2018 में सड़क पार कर रही थी कि तभी सामने से आ रही कार की चपेट में आने से खिलाड़ी की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी प्रशासन ने मैदान में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है।

40 माह तक नहीं भरा बिल तो हटाया मीटर

सरकार आम आदमी से तो हर माह बकाया बिल की राशि वसूलती है लेकिन सरकार की ओर से शुरू किए गए इस स्टेडियम में पिछले 40 माह का बिल एक रुपये भी अदा नहीं किया गया है। 40 माह का कुल बकाया 32,736 रुपये बिल बकाया है। ये राशि अदा न करने पर बिजली निगम ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम का मीटर हटा दिया था।



मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र पिछड़ा रह जाता है। हमारे क्षेत्र के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वर्ष 2018 में एक बेटी मैदान में पानी न होने से रोड हादसे में जान गंवा चुकी है। बदहाली में पड़े स्टेडियम बालसमंद की सरकार जल्द सुध ले इस बारे में खेल मंत्री को भी पत्र लिखकर पत्र भेजूंगा और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करूंगा।
- चंद्रप्रकाश, विधायक आदमपुर।



जिले के सभी राजीव गांधी खेल स्टेडियम की रिपोर्ट मंगवा ली गई है। जिन स्टेडियम में खेलों का सामान टूटा है, उन्हें जल्द हटाया जाएगा। जो भी समस्या बनी है, उसका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें