फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरा करें एसआईआर का कार्य : डीसी

Tue, 03 Nov 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने अधिकारियों को ये निर्देश मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दिए।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने हांसी और नारनौंद दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत अब तक हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से पुनरीक्षण कार्य की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

नरवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना जरूरी है। सभी अधिकारी आपसी तालमेल से पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करवाएं। उन्होंने कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और प्रत्येक गतिविधि की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।
बैठक में हांसी के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम राजेश खोथ सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कहा-कार्य की नियमित समीक्षा की जाए
उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य की नियमित समीक्षा करने और सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। साथ ही कार्य की प्रगति की लगातार रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी प्रक्रियाएं तय समय में पूरी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें