फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजकीय महाविद्यालय में लगेंगी पटाखों की 20 स्टॉल, ड्रॉ से होगा आवंटन

Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए राजकीय महाविद्यालय में 20 स्टॉल लगाई जाएंगी। जिलाधीश राहुल नरवाल के निर्देश पर प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टॉल का आवंटन पारदर्शी तरीके से ड्रॉ सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा और पात्र आवेदकों को अनुमति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि जिलाधीश के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों और स्टॉल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही स्टॉल लगानी होगी और पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों व प्रशासनिक नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
एसडीएम ने अनूप कुमार को टी स्टॉल लगाने के लिए भी नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
12वीं पास युवक को बेरोजगारी भत्ता योजना की दी जानकारी
सिंधड़ गांव निवासी अनूप कुमार जिला सचिवालय परिसर में टी स्टॉल लगाने की अनुमति लेने पहुंचे। बातचीत के दौरान एसडीएम ने उनकी शैक्षणिक योग्यता पूछी तो उन्होंने बताया कि वह 12वीं पास हैं। इस पर एसडीएम ने उन्हें बेरोजगारी भत्ता योजना की जानकारी देकर आवेदन करने की सलाह दी। उन्होंने मौके पर ही रोजगार कार्यालय के अधिकारियों को बुलाकर अनूप कुमार के आवेदन पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें