फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना फॉर्म डिजिटलाइजेशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसडीएम

Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। एसडीएम एवं विधानसभा निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजेश खोथ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना फॉर्म के डिजिटलाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की देरी एवं लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी बूथ लेवल अधिकारी गणना फॉर्म की डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दस बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के निलंबन की अनुशंसा करते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने बूथ नंबर 14 के बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म डिजिटलाइजेशन में किए गए सराहनीय कार्य पर 501 रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हांसी विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 66 प्रतिशत गणना फॉर्म का डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष कार्य को भी निर्धारित अंतिम तिथि 14 जुलाई तक हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने बताया कि गणना फॉर्म के डिजिटाइजेशन की धीमी गति पर पहले ही 20 बूथ लेवल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नोटिस मिलने के बाद भी यदि संबंधित अधिकारी अपने कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी तथा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दस बीएलओ के निलंबन के लिए निर्वाचन आयोग को अनुशंसा भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें