फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चानौत आंदोलन में लामबंद होंगे 26 गांव, 168 दिन की रणनीति बनाई

Wed, 08 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पूर्व सरपंच सोमेश को हांसी-हिसार मार्ग स्थित मय्यड़ टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर ले जाती पु
विज्ञापन
हांसी। चानौत गांव में पानी के लिए चल रहे आंदोलन से अन्य गावों को भी जोड़ा जाएगा। मंगलवार को धरना कमेटी ने अगले आंदोलन की अगले 168 दिनों की रूपरेखा बनाई। आंदोलन को और मजबूती देने के लिए रोघी और बूरा खाप के 26 गांव भी जुटेंगे। धरने के 53वें दिन सुबह से ही गांव के लोग धरनास्थल पर जुट गए थे। इस दौरान बैठक कर आगामी रणनीति तय की गई। धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत ने बताया कि 26 गांवों में से हर दिन एक गांव से 20 से 30 ग्रामीण धरने में शामिल होंगे। अनूप चानौत ने बताया कि 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान टी कनेक्शन से पानी देने की मांग उठाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत की खापें, सामाजिक संगठन और किसान संगठनों को भी शामिल करने की तैयारी है। इसकी रणनीति तय करने के लिए 10 जुलाई को चानौत में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

सरकार कानूनी अड़चनों का बहाना बना रही: अजय चौटाला

चानौत में धरने पर पहुंचे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपना समर्थन दिया और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार पाइपलाइन में '''' टी-कनेक्शन'''' के मुद्दे पर कानूनी अड़चनों का बहाना बना रही है। कानून जनहित के लिए होते हैं और सरकार चाहे तो उनमें बदलाव कर सकती है।

चानौत में अवैध टी कनेक्शन करने का आरोपी पूर्व सरपंच सोमेश गिरफ्तार
हांसी। चानौत गांव में भाखड़ा पेयजल लाइन से अवैध तौर पर टी कनेक्शन करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सरपंच सोमेश को गिरफ्तार कर लिया है। सोमेश ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने सोमेश को हांसी-हिसार मार्ग स्थित मय्यड़ टोल प्लाजा के पास से काबू किया। सोमेश ने यह कहते हुए पाइपलाइन से टी कनेक्शन करवा दिया था कि सरकार ने उन्हें भेजा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से टी कनेक्शन करने के आरोप में सोमेश सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें