फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : 15 केंद्रों तक मुफ्त पहुंचाएंगी रोडवेज की 25 बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड पर बनाया गया हेल्पडेस्क।
विज्ञापन
हिसार। जिले में रविवार को आयोजित होने वाली नीट-2026 परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। 15 परीक्षा केंद्रों पर 6785 परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए हिसार रोडवेज डिपो की 25 साधारण बसें चार रूटों पर मुफ्त संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 10 अतिरिक्त बसें और 10 मोटरसाइकिल राइडर भी बस स्टैंड पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थी एडमिट कार्ड दिखाकर साधारण बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हालांकि सिटी बस सेवा और एसी बसों में यात्रा के लिए निर्धारित किराया देना होगा। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

हेल्प डेस्क पर मिलेगी हर जानकारी

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। सिटी बस सेवा के डीआई केशव के नेतृत्व में चार कर्मचारी यहां तैनात रहेंगे जो परीक्षा केंद्रों और संबंधित बसों की जानकारी देंगे। परिवहन विभाग ने चारों रूटों पर 15 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


नीट परीक्षा को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। मैं स्वयं, टीएम प्रीतम सिंह और एसएस रघुबीर सिंह जेवरा बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें