वन हरियाणा एयर स्कवाड्रन एनसीसी कैंप का आरंभ मंगलवार को हुआ। कैंप का पहला दिन 97 वर्षीय एयर मार्शल अर्जन सिंह को समर्पित किया गया। इससे पहले जीओसी 33 डिविजन हिसार कैंट के मेजर जनरल राजपाल पूनिया ने एनसीसी कैंप का उद्घाटन किया।
कैंप के पहले दिन कैडेट्स ने हिसार एयरपोर्ट पर एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठाया। इस दौरान विंग कमांडर रमाकांत, एयरपोर्ट इंचार्ज शैलेंद्र हुड्डा, रेडक्रास से डॉ. सुरेंद्र श्योराण आदि मौजूद रहे। एनसीसी कैंप के कमांडेंट विंगकमांडर राजेश शर्मा ने बताया कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में चल रहे इस एनससी कैंप में स्कूल और कॉलेजों के 367 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
ये कैडेट्स हिसार के अलावा डबवाली, सिरसा, सिवानी, भिवानी, गुरुग्राम और रोहतक जिले से हैं। दस दिन तक चलने वाले इस कैंप के पहले दिन हिसार एयरपोर्ट पर कई एडवेंचर गतिविधियां की गईं, जिनमें माइक्रो लाइट फ्लाइंग, पैरामोटर, पावर्ड पैराग्लाइडर, पैरासेलिंग और एयरोमॉडलिंग शामिल हैं। इसके अलावा कैंप में प्वाइंट 22 एमएम शूटिंग, ड्रिल, गेम्स और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी।