फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी : पूल में दूसरे स्थान पर रहीं हरियाणा की बेटियां

विज्ञापन
हिसार राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए चयनित हरियाणा की टीम। स्रोत : कोच
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता 15 से 21 जनवरी तक ओडिशा के कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने पूल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में हरियाणा की लड़कियों को दादरा नगर हवेली व दमन-दीव की टीम से 7–0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मध्यप्रदेश की टीम को 7–0 से पराजित कर पूल में दूसरा स्थान सुनिश्चित किया।
अब प्रतियोगिता में लड़कों के मुकाबले 20 और 21 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके लिए गठित हरियाणा की लड़कों की टीम शनिवार को भुवनेश्वर रवाना होगी। टीम की कमान हिसार के अमन को सौंपी गई है, जबकि लक्की (चरखी दादरी) को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले हरियाणा टीम के लिए गांव राजली स्थित गैलेक्सी स्पोर्ट्स अकादमी में 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शुक्रवार शाम अंतिम अभ्यास सत्र के साथ शिविर का समापन किया गया। इस दौरान कोच अमित मलिक ने खिलाड़ियों को किट वितरित की।
ठिठुरन के बावजूद खिलाड़ियों को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक और शाम तीन से सात बजे तक नियमित अभ्यास कराया गया। सेना से सेवानिवृत्त कोच राजेश तक्षक और अमन मलिक ने खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की। एकेडमिक डायरेक्टर अमित ने बताया कि प्रदेशभर से आए 30 खिलाड़ियों के रहने, खाने और आने-जाने की व्यवस्था गैलेक्सी अकादमी की ओर से की गई। चेयरमैन कुलदीप मास्टर, राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की हिसार महिला इकाई अध्यक्ष ऋतु सिंह, प्रिंसिपल सीमा मान, डायरेक्टर देवेंद्र ग्रेवाल सहित एडवोकेट नीरज वर्मा, कोच राहुल, मास्टर कुलदीप राजली, कोच अमित मलिक, अनूप जाखड़, ताऊ निहाल सिंह गुराना, त्रिलोक शर्मा, संजू खरकड़ी, एडवोकेट मुकेश कुमार और मास्टर कुलदीप यादव ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
लड़कों की टीम
कप्तान अमन (हिसार) और उपकप्तान लक्की (चरखी दादरी) के अलावा टीम में हिसार के आयुष, रोहित, अंकुश, संदीप, करण, पंचकूला के लक्ष्य, चरखी दादरी के शुभम व पंकित, पानीपत के अनुकूल और नैतिक शामिल हैं। रग्बी इंडिया लेवल-वन कोच राजेश तक्षक को टीम कोच और अमन मलिक को टीम प्रबंधक बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें