हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण निदेशालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर के छठे दिन कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूसरे प्रदेशों की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कल्याण निदेशक डॉ. एमएल खीचड़ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर हमें सांस्कृतिक विविधता को समझने का मौका देता है।
कार्यक्रम में मेघालय के पूर्व डीजीपी एलआर बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे। डॉ. खीचड़ ने बताया कि शिविर में 13 राज्यों के 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश प्रेम का संदेश देते हैं। हमें दूसरे राज्यों की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान के बारे में बारीकी से जानकारी मिलती है। एचएयू की ओर से हर साल लगातार इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. चन्द्रशेखर डागर समेत अन्य मौजूद रहे।