फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर में नारनौल का दिन सबसे गर्म, रात का तापमान सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन तापमान में गिरावट के बाद सोमवार को सुबह से कड़ी धूप निकली रही और नारनौल का दिन सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेशभर में सबसे ठंडी रात भी नारनौल की ही रही और रात्रि तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रोहतक का दिन का तापमान प्रदेशभर में सबसे कम 21.3 डिग्री सेल्सियस और सिरसा का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नौ जिले प्रदूषित, अंबाला की हवा सबसे खराब
वायु प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हो गई। रविवार को जहां प्रदेश के तीन जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक था, वहीं सोमवार को ऐसे जिलों की संख्या नौ हो गई। अंबाला की हवा प्रदेश में सबसे अधिक खराब रही और यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 396 दर्ज किया गया। जींद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 और हिसार का 317 रहा। पलवल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 24.1, 7.9
भिवानी - 23.9, 8.2
हिसार - 23.5, 6.9
करनाल - 24.0, 8.0
नारनौल - 28.8, 6.2
रोहतक - 21.3, 7.8
सिरसा - 25.2, 8.8
300 से अधिक एक्यूआई वाले जिले
अंबाला - 396
बहादुरगढ़ - 300
धारूहेड़ा - 323
फरीदाबाद - 319
फतेहाबाद - 342
गुरुग्राम - 309
हिसार - 317
जींद - 353
मानेसर - 328
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें