फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट: इलेक्ट्रॉनिक कारों को बढ़ावा दिया जाएगा, पार्किंग में 100 से अधिक कारें एक साथ हो सकेंगी चार्ज

विज्ञापन
21 - एयरपोर्ट का फाइल फोटो। ...ब्यूरो - फोटो : Hisar
विज्ञापन
एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। रनवे के साथ ही अन्य कार्यों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। वायु प्रदूषण कम हो, इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक कारों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर कारों की चार्जिंग की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। एयरपोर्ट पर 12 हजार वर्ग मीटर जगह पर कुल 250 कारों की पार्किंग बनाई जाएगी, जिसमें करीब 125 कारों के लिए चार्जिंग सिस्टम की भी सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों को भी यहां पर चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

3658 पेड़ों की होगी कटाई, 36 हजार से अधिक लगाने होंगे पौधे
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 7200 एकड़ जमीन पर निर्माण व अन्य कार्यों में बाधा बनने वाले 3658 पेड़ों को काटा जाएगा। इनके बदले एयरपोर्ट परिसर में अथॉरिटी को काटने से 10 गुणा अधिक यानी साढ़े 36 हजार से अधिक पौधे लगाने होंगे। उल्लेखनीय है कि हवाई अड्डे के चारों और 100 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट भी बनाई जाएगी।
2024 तक पूरा होगा दूसरे फेज का काम
हिसार के एकीकृत विमानन केंद्र के दूसरे चरण के सभी कार्यों को पूरा करने की समय सीमा 2024 निर्धारित की गई है। यानी 2024 तक हिसार एयरपोर्ट पर दिल्ली के विमानों को उतारा जा सकेगा। इससे दिल्ली का एयर ट्रैफिक कम होगा और विमानों की पार्किंग की दिक्कत खत्म होगी। हिसार हवाई अड्डे की 3.5 मिलियन प्रति वर्ष यात्री क्षमता और 20 हजार मीट्रिक टन की मालवाहक क्षमता विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें