हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर में बुधवार को लड़कों और लड़कियों की रिले टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिलेभर से 50 खिलाड़ी पहुंचे। चयनित खिलाड़ी अब गुरुग्राम में 2 से 4 नवंबर तक होने वाले हरियाणा ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेंगे।
मनोज कड़वासरा ने बताया कि लड़कों की 4 गुना 100 मीटर रिले रेस में नरेश कुमार, परमीत, कुश और लव का चयन किया गया है, जबकि मस्तू को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। इसी तरह 4 गुना 400 मीटर रेस में नरेश कुमार, अंकुश, लव और अंकुश का चयन हुआ है तथा तेजबीर को अतिरिक्त में शामिल किया गया है।
लड़कियों की 4 गुना 100 मीटर रिले में नीशू, अंजू, सोनम और आर्यन को चुना गया है, जबकि रिंकी को अतिरिक्त खिलाड़ी बनाया गया है। 4 गुना 400 मीटर रिले में सोनम, नीशू, अंजू और रिशिका चयनित हुई हैं और डिंपल को अतिरिक्त में रखा गया है। 4 गुना 400 मीटर मिक्स रिले रेस के लिए नरेश, लव, नीशू और सोनम का चयन किया गया है, जबकि सुमित्रा देवी को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। अगर चयनित खिलाड़ियों में से कोई अनुपस्थित रहता है, तो अतिरिक्त खिलाड़ियों को खेलने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश भादू, गंगादत्त यादव, डीपीई जोगिंद्र, नसीब, प्रदीप, अमित, जोनी, लोकेश, सुरेंद्र सहित हिसार एथलेटिक्स संघ के कोच व पदाधिकारी मौजूद रहे।