हिसार। हिसार जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार को विद्युत नगर स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बैडमिंटन हाल में संपन्न हुई। चैंपियनशिप में करीब 125 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। चैंपियनशिप का आयोजन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। नमनदीप सिंह व दित्या ने 4-4 पदक जीते।
समापन समारोह के अवसर पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के वित्तीय निदेशक रतन वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को लगातार अभ्यास कर अपने परिवार, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र जाखड़, सुरेंद्र सिंह, डॉ. एसएस सांगवान, अनिल शर्मा, शैलेंद्र गौड़, सतवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियाें में अंडर-11 में सुदीक्षा प्रथम, कनिषा सैनी द्वितीय, अवी तृतीय रही। लड़कों के वर्ग में अद्विक प्रथम, धवल सोनी द्वितीय, समर और आरव ढाका तृतीय रहे। अंडर-11 डबल्स में अद्विक और समर प्रथम, धवल सोनी व मोक्ष भाटिया द्वितीय, केविन पूनिया व मनन तृतीय रही, वहीं, दक्ष मलिक व शरीयस प्रताप सिंह तृतीय रहे। अंडर-19 सिंगल्स में आर्यन प्रथम, देव वरत मुंजाल द्वितीय, हर्षित नैन व नमनदीप सिंह तृतीय रहे। अंडर-19 डबल्स में नमनदीप सिंह व प्रतीक राठी प्रथम, आर्यन व देवव्रत मुंजाल द्वितीय, नितिज्ञा व प्रणव श्योराण और अविंदर मलिकस व विवान चावला तृतीय रहे।
लड़कियाें के अंडर-19 सिंगल्स में नीति प्रथम, दित्या द्वितीय, अराध्या और जिया तृतीय, डबल्स में अराध्या व दित्या प्रथम, अवनी गौर व हर्षिता गौर द्वितीय, जिया व खुशी तृतीय रही। पुरुष के सिंगल्स मुकाबले में देवव्रत मुंजाल प्रथम, नमनदीप सिंह द्वितीय, स्वयं सैनी तृतीय और अर्नव गोस्वामी तृतीय, डबल्स मुकाबले में नमनदीप सिंह व प्रतीक राठी प्रथम, अर्नव गोस्वामी व रोहन कोपरा द्वितीय, प्रदीप कुमार व सिद्धार्थ शर्मा और दीपक व साहिल तंवर तृतीय रहे। महिला के सिंगल्स मुकाबले में दित्या प्रथम, नीति द्वितीय, आफरीन बिश्नोई और याशिका तृतीय रही। डबल्स में दित्या व याशिका प्रथम, जिया व खुशी द्वितीय, अवनी गौर व हर्षिता गौर तृतीय रही। निगम के वित्तीय सलाहकार नरेश मेहता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।