फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निगम बनवाएगा एनआईसी कर्मचारियों की मुहर

Tue, 22 Sep 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की डेथ बर्थ ब्रांच में बैठने वाले एनआईसी के कर्मचारी वीरेंद्र का नाम फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आने के बाद निगम अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन


एनआईसी के कर्मचारियों पर लगाम लगाने के लिए निगम सचिव ने संबंधित कर्मचारियों के नाम की मुहर बनवाकर उन्हें थमाने की प्लानिंग की है। निगम के एचवीसी सुरेंद्र को सचिव ने सोमवार को मौखिक आदेश देकर तुरंत प्रभाव से एनआईसी के कर्मचारियों के नाम की मोहर बनाने के लिए कहा है।

किसकी तरफ से तैयार किया यह लिखा होगा मुहर पर
नगर निगम अधिकारियों ने बताया है कि जितने भी एनआईसी के कर्मचारी हैं जो सर्टिफिकेट बनाने का काम देख रहे हैं उन सभी की यह मोहर तैयार करवाई जा रही है। इस मोहर पर संबंधित कर्मचारी का नाम होगा और उसके ऊपर लिखा होगा कि किसकी तरफ से यह सर्टिफिकेट तैयार किया गया है। जिसके बाद वह अपने हस्ताक्षर भी करेगा।
विज्ञापन


करे कोई भरे कोई को रोकने का प्रयास
निगम अधिकारियों का कहना है कि अब अगर कोई भी कर्मचारी गलत सर्टिफिकेट जारी करता है तो उस कर्मचारी का नाम उस सर्टिफिकेट पर मुहर के साथ लिखा होगा। जिसके तहत उसकी जिम्मेवारी भी बनेगी। अक्सर ये कर्मचारी गलत काम कर अपने से बड़े ऑथोरिटी के हस्ताक्षर करवा लेते हैं।

अधिकारी उनके विश्वास पर हस्ताक्षर कर देते हैं जबकि यह काम गलत था या ठीक यह चेक करने का न ही अधिकारी के पास समय होता है। ऐसा करने से अब जो कर्मचारी गलत करेगा वही उसका अंजाम भुगतेगा। इसमें यह नहीं रहेगा कि करे कोई और भरे कोई।

एनआईसी के कर्मचारियों के लिए उनके नाम की मोहर बनाने के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। यह फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए एक एहतियात के तौर पर उठाया गया विभागीय कदम है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सहारण, सचिव नगर निगम हिसार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें