नोटबंदी के बाद विकास कार्यों में लगे ब्रेक को हटाने के लिए टेक्निकल ब्रांच ने ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। टेक्निकल ब्रांच के अधिकारियों ने नोटिस में लिखा है कि वे अपने अपने काम शुरू कर दें। उन्हें हर हाल में तय समय सीमा में काम पूरा चाहिए। इसके साथ ही जिन ठेकेदारों ने औपचारिकता पूरी करने के लिए काम तो शुरू कर दिया मगर तेजी नहीं लाए उन्हें तेजी से काम पूरा करने के लिए नोटिस थमाया गया है।
ये बताई थी मजबूरी
कई ठेकेदारों ने नोटबंदी में माल न मिलने की मजबूरी बताई थी। ठेकेदारों ने कहा था कि सबसे बड़ी दिक्कत पत्थर खरीदने में आ रही है। वहां कैश पेमेंट मांगी जा रही थी। चेक भी लेने से इनकार किया जा रहा था। इस पर अधिकारियों ने किसी तरह से काम जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही थी।
वैसे तो हमारा काम शुरू है। हमें काम तेजी से करने के लिए नोटिस जरूर मिला है। हम तय समय सीमा में काम पूरा कर देंगे। नोटबंदी में काम की दिक्कत जरूर आई थी। अब कोई दिक्कत नहीं है।
- नितिन, ठेकेदार, नगर निगम