फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकी गेट के व्यापारी बोले दो फुट जगह छोड़ो, अधिकारी बोले एक फुट छोड़कर तोड़ेंगे रैंप

Fri, 16 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Talaki gate - फोटो : Bureau
विज्ञापन
तलाकी गेट में दुकानों के आगे बने रैंप व अतिक्रमण तोड़ने के लिए गया नगर निगम का अमला बैरंग लौट आया। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने व्यापारियों ने कहा कि वे एक एक फुट की बजाए दो दो फुट जगह तक रैंप रखेंगे। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शटर से केवल एक फुट तक का रैंप छोड़ने के निर्देश हैं, इससे ज्यादा हम नहीं छोड़ सकते। इसके बाद दुकानदारों ने एक दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर शुक्रवार को डीसी एवं निगम कमिश्नर से मिलेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी बोले कमिश्नर साहब कहेंगे तो छोड़ देंगे
व्यापारियों ने एमई जगदीश व अन्य निगम अधिकारियों को कहा कि वे इस मामले को लेकर मेयर मैडम से मिले थे। उन्होंने कहा था कि पहले वे अपनी दुकानों का अतिक्रमण कम करें। यानी दो फुट तक की उन्होंने छूट दी थी। मेयर मैडम के कहने पर लोगों ने खुद अधिक बढ़ाए अतिक्रमण को तोड़ लिया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें व तोड़ा गया अतिक्रमण भी दिखाया। मगर अधिकारी नहीं मानें। उन्होंने कहा कि इस मामले में कमिश्नर को पावर है। यह प्रशासनिक काम है। डीसी साहब के जैसे आदेश होंगे वैैसा हमें करना पड़ेगा।

पैमाइश कर दे दी थी पहले ही चेतावनी
नगर निगम की टीम ने कई दिन पहले ही सड़क की पैमाइश कर निशानदेही कर दी थी और दुकानदारों को चेतावनी भी दे दी थी कि वे अपना अतिक्रमण खुद तोड़ लें वरना निगम तोडे़गा। उन्होंने शटर से एक फुट जगह छोड़कर आगे की जगह खाली करने के लिए कहा था। अल्टीमेटम के बाद कुछ दुकानदारों ने तो अतिक्रमण हटाने की जहमत उठाई तथा बाकी ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया।
विज्ञापन


पहले तोड़ा था नागोरी गेट बाजार का अतिक्रमण
नगर निगम ने इससे पहले हाल ही में नागोरी गेट बाजार का अतिक्रमण तोड़ा था। दुकानों के शटर से आगे केवल एक फुट जगह छोड़कर बाकी निगम ने सारे रैंप तोड़ दिए थे। व्यापारियों ने भी इसके लिए काफी हद तक सहयोग किया था।


हमारे बाजार का रोड काफी चौड़ा है। यहां नागोरी गेट जैसे हालात नहीं है। हमें शटर से दो फुट जगह चाहिए। इस मामले को लेकर सुबह डीसी साहब से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन

- छत्रपाल सोनी, प्रधान तिलक बाजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें