फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ ने कॉलोनाइजर के खिलाफ दी शिकायत

Thu, 01 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कॉलोनाइजर द्वारा रातों-रात सीवरेज लाइन बिछाने के मामले में पब्लिक हेल्थ ने सख्ती दिखाई है। पब्लिक हेल्थ ने मामले की शिकायत तुरंत सिटी थाने में दे दी है। विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से कॉलोनाइजर पर एफआईआर के लिए लिखा है। सिटी थाना पुलिस ने मिलगेट चौकी इंचार्ज को मामले में जांच कर आगामी कार्रवाई के लिए लिखा है। मिलगेट चौकी पुलिस ने इस मामले के बाद कॉलोनाइजर और पार्षद को पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर, कॉलोनाइजर के खिलाफ दूसरी एफआईआर के लिए नगर निगम पुलिस को बृहस्पतिवार को लिखेगा।
विज्ञापन


हमने सीवरेज कनेक्शन के लिए ली है अनुमति
इस मामले के बाद कॉलोनाइजर के हाथ-पांव फूल गए हैं। अब वह पॉलीटिकल अप्रोच लगवाने के चक्कर में इधर-उधर भटक रहा है। कॉलोनाइजर ने यह भी दावा किया है कि उसने कोई अवैध काम नहीं किया। उसने रोड कट से लेकर सीवरेज कनेक्शन तक की अनुमति और फीस जमा करवाई हुई है।

एक्सईएन ने मांगी रिपोर्ट
नगर निगम के एक्सईएन ने भी बुधवार को जेई प्रवीन से इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने सख्त आदेश दिए हैं कि निगम की बिना अनुमति रोड तोड़ने वाले को किसी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी ने जेई को वीरवार को रिपोर्ट पेश कर तुरंत एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनाइजर गुमराह कर रहा है। हमने सिटी थाना में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने के लिए लिख दिया है। अब मामला पुलिस के पास है।
- केके जैन, एसडीओ पब्लिक हेल्थ

निगम का नया रोड तोड़ा गया है। हम वीरवार को थाने में शिकायत देकर एफआईआर के लिए लिखेंगे।
- प्रवीन चौहान, जेई नगर निगम

पब्लिक हेल्थ की तरफ से मेरे पास शिकायत आई है। कॉलोनाइजर को बुलाया गया है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
- संदीप कुमार, मिलगेट चौकी इंचार्ज

हमने कोई गलत काम नहीं किया। जो भी किया है, वह नियम के अनुसार है। हमने रोड कट की अनुमति व सीवरेज कनेक्शन की फीस देकर अनुमति ली है।
- पुरुषोत्तम गोयल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें