फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वंचित किसानों की 1 मई को भी सरकारी दाम पर खरीदी जाएगी सरसों

विज्ञापन
हिसार नई अनाज मंडी में खुले में पड़ी गेहूं की बोरियां। 
विज्ञापन
हिसार। जिले की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद का अंतिम दिन मंगलवार था। मगर अभी तक जो किसान सरसों बेचने से वंचित रह चुके हैं, उन किसानों एक दिन का और मौका दिया जाएगा। ऐसे में वह बुधवार को भी मंडी में सरसों ला सकते हैं। वहीं, 15 मई तक गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन

बता दें, 29 अप्रैल तक जिले की मंडियों में 9,94,406 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। 9,29,303 क्विंटल सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं, उठान 7,77,566 क्विंटल उठान किया जा चुका है। 2,16,840 उठान बाकी है। वहीं, 41,07,204 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। 21,57,845 क्विंटल का उठान हो चुका है। 19,49,359 क्विंटल उठान बाकी है। जिले की मंडियों से गेहूं का उठान धीमी गति से चल रही है। अभी भी मंडियों में खुले में गेहूं की ढेरियां रखी हुई हैं।
अनाजमंडी में 16500 तो बालसमंद में खरीदी 2508 क्विंटल सरसों
नई अनाजमंडी में मंगलवार को 16500 क्विंटल तो बालसमंद में 2508 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई। वहीं, प्राइवेट एजेंसी की ओर से 113 क्विंटल सरसों खरीदी गई। इसी प्रकार डीएफएससी ने 1133 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की है। 1930 क्विंटल प्राइवेट एजेंसी ने खरीदी। मंडी में 2636 क्विंटल गेहूं पहुंची थी।
विज्ञापन



हमारी ओर से बुधवार को भी सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। जो भी किसान सरसों बेचने से वंचित रह गया है वह मंडी में सरसों ला सकता है। बुधवार को खरीद का अंतिम दिन रहेगा। - अशोक कुमार, सुपरवाइजर,मार्केट कमेटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें