फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मानसिक परेशानी के चलते महिला ने घर में लगाई फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर की बोगा राम कालोनी में 47 वर्षीय महिला ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला ने मंगलवार दोपहर 2 बजे अपने घर में छत में लगे हुक पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिजनों ने शव को उतारा व नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला उषा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह घर पर ही रह रही थी व बीमारी के कारण पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने आप को घर में अकेला पाकर कमरे में छत में लगे हुक से रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दुकान से घर पर खाना खाने जब बेटा आया तो उसने मां को फंदे से लटकते हुए देखा। जिसके बाद परिजनों ने महिला को नीचे उतारा व नागरिक अस्पताल में ले गए। पुलिस मृतका के बेटे नितांशु के बयान पर दर्ज किए। मृतका के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे व एक बेटी है। बेटी विवाहित है व दोनों बेटे अविवाहित है। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें