फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरसों खरीद पूरी, 8 हजार टन उठान बाकी

Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में सरसों खरीद का काम पूरा हो गया है। सरकारी एजेंसियों ने इस सीजन में 53,549 मीट्रिक टन सरसों खरीदी है। एजेंसियों ने 98 हजार मीट्रिक टन सरसों की आवक का अनुमान लगाया था। जिले की 13 मंडियों में सरसों खरीद के बाद 45,379 मीट्रिक टन का उठान करा दिया है। करीब 8 हजार एमटी सरसों का उठाया कराया जाना है। वहीं, 80 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया जा चुका है। लगभग 318 करोड़ की सरसों खरीद के मुकाबले 255 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है और 63 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

816 करोड़ का गेहूं खरीदा जा चुका
जिले के मंडियों में 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हुई थी। हालांकि आवक 25 मार्च के बाद शुरू हुई थी। इस बार खुले बाजार में भी सरसों का रेट एमएसपी के बराबर ही था। इस कारण किसान सरकारी खरीद के साथ-साथ प्राइवेट एजेंसियों को भी सरसों बेच रहे थे। वहीं जिले में अब तक 4 लाख 57 हजार 891 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 4,47,205 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले में किसानाें से 816 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया। किसानों को 777 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।


सरसों की खरीद का काम पूरा हो चुका है। अब सरसों और गेहूं की आवक बेहद कम हो चुकी है। गेहूं की खरीद 15 मई तक चलेगी। सरसों व गेहूं की उठान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें