फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे पीटने आए, वह नहीं मिला तो उसके दोस्तों को पीटा, एक की मौत

विज्ञापन
जानकारी देता हमले में घायल जतिन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। भिवानी रोहिला गांव में कुछ युवक संदीप उर्फ डैनी को ढूंढते हुए आए, लेकिन उन्हें वह नहीं मिला तो वहां मौजूद उसके दोस्तों विनोद और जतिन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए विनोद ने रविवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा लीलाधर की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के मामले में भिवानी रोहिल्ला निवासी आरोपी कुलदीप, संदीप, सुंदर, ईश्वर उर्फ लीला, सुरेंद्र और दीपक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

जतिन ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे वह विनोद के साथ बाइक पर अपने जानकार राजकुमार के फार्म पर सरसाना गांव गए थे। वे दोनों चिकन लेने फार्म से बाहर निकले तो कुछ दूरी पर पहुंचते ही भिवानी रोहिला निवासी कुलदीप अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंचा। आरोपियों ने संदीप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते। इस पर आरोपियों ने उन्हें संदीप को फोन करके बुलाने के लिए कहा। इस पर जतिन ने विनोद के फोन से संदीप को फोन किया। कुछ देर बाद वह वहां आया, लेकिन आरोपियों को वहां देखकर दूर से ही वापस चला गया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। जतिन ने बताया कि संदीप का आरोपियों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर संदीप से उनकी रंजिश थी।
चाचा की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस ने मृतक विनोद के चाचा लीलाधर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लीलाधर ने बताया कि विनोद का पिता सतबीर व विनोद का भाई गौरीशंकर फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार को भी दोनों फरीदाबाद में ही थे। विनोद पर हमले की सूचना मिलने पर दोनों वापस आए। लीलाधर ने बताया कि विनोद अपने दोस्त जतिन के साथ बाइक पर राजकुमार के गांव सरसाना स्थित पोल्ट्री फार्म में गया था। काफी देर तक जब दोनों नहीं लौटे तो लीलाधर अपने भांजे मुकेश के साथ उन्हें पोल्ट्री फार्म में देखने निकला। इस दौरान रास्ते में कुलदीप, संदीप, सुंदर, सुरेंद्र, दीपक, दलबीर और ईश्वर विनोद व जतिन को पीटते दिखे। शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणचंद भी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक विनोद के परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद विनोद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
विनोद की हत्या मामले में पुलिस ने भिवानी रोहिल्ला निवासी कुलदीप, संदीप, सुंदर, ईश्वर उर्फ लीला, सुरेंद्र और दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, हिसार।

नागरिक अस्पताल में मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक विनोद के परिजन जानकारी देते हुए।- फोटो : Hisar

 

मृतक विनोद की फाइल फोटो।- फोटो : Hisar

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें