फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे-दुल्हन का कत्ल: हांसी में नवविवाहित जोड़े को गोलियों से भूना... प्रेम विवाह से खफा था लड़की पक्ष

Tue, 25 Jun 2024 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

हरियाणा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। हिसार के हांसी में नवविवाहित जोड़े को गोलियों से भून डाला। पुलिस ने लड़की के पिता, भाई, बुआ समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पार्क से दो पिस्तौल से चली गोलियों के सात खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Murder of bride and groom - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के हांसी में उमरा रोड स्थित लाला हुकुम चंद जैन पार्क में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे नवविवाहित जोड़े की आन के लिए दो युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवक को चार और युवती को तीन गोलियां लगी हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर लड़की के पिता, भाई, बुआ समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बडाला गांव निवासी तेजवीर सिंहमार (28) और सुल्तानपुर गांव की मीना मलिक (26) ने दो माह पहले ही गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। 

इस शादी से लड़की पक्ष नाराज था। पुलिस को दी शिकायत में महताब ने बताया कि उसके बेटे तेजवीर का उसके मामा के साले की बेटी के साथ 22 अप्रैल को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। लड़की पक्ष इस शादी से खफा था। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही मीना को अपनी मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। रविवार को मीना अपने पति तेजवीर के साथ सुल्तानपुर अपने मायके गई। कुछ देर वहां रुके। परिजनों ने बातचीत में सकारात्मक रवैया दिखाया था।

वहीं, लड़के के पिता ने बताया कि सोमवार को दोनों को लड़की पक्ष ने पार्क में बुलाया था। इस दौरान दो युवकों से उनकी बहस हुई तो युवकों ने दंपती की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सात खोल बरामद हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बहस का वीडियो भी सौंपा है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों का सुराग लगा रही है।
 

लड़की पक्ष से बातचीत हुई थी, लेकिन नहीं बनी थी सहमति
पुलिस को दी शिकायत में महताब ने बताया कि प्रेम विवाह करने से तेजबीर के मामा महेंद्र, उसके परिजन और मीना के परिवार वाले खुश नहीं थे। इस बारे में दोनों पक्षों के साथ बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। 

 

शादी के बाद तेजवीर व उसकी पत्नी मीना जान के खतरे के कारण दिल्ली में छुपकर रह रहे थे। शादी के बाद एक मई को कोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका भी लगाई थी। इसके बाद वह तीन दिन तक हिसार के सेफ हाउस में रहे। बाद में उन्होंने कोर्ट में कहा कि उन्हें किसी से कोई डर नहीं है।

 

सेफ हाउस के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। करीब 10-15 दिन पहले ही नवविवाहित जोड़ा बडाला आया था। कुछ दिन पहले मीना ने बताया था कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। सोमवार को तेजवीर व पुत्रवधू मीना बाइक से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे। सुबह 10.15 बजे उन्हें सूचना मिली कि दोनों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। 

 

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर लड़की के पिता सुभाष, भाई सचिन, सिसाय बोलान निवासी बुआ गुड्डी, बुआ के बेटे वीरेंद्र, सुल्तानपुर निवासी संजय, सतीश, रविंद्र, जयसिंह, मंगतू, लीला व दरियावाला निवासी राहुल के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

घटनास्थल से दो अलग-अलग पिस्तौल से चली गोलियों के खोल मिले हैं। मामले की जांच में सीआईए टीम के साथ थाने की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मकसूद अहमद, पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें