फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हमलावरों ने सुए व छुरियों से हमला कर की युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी निवासी एक युवक की कुछ लोगों ने रविवार रात छुरी व सूए से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में हिसार के ऋषि नगर स्थित शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई सोनू के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई नवीन रविवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। उस दौरान महावीर कॉलोनी निवासी आरोपी मोगली, सुमित, गणेश, कादर, कार्तिक व काली आए और आते ही उसके भाई को पीटने लगे। इस दौरान मोगली और गणेश छुरी से छाती व पेट में वार किए। अन्य आरोपियों ने उसके भाई को सूए गोदे। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नवीन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रंजिशन किया हमला : सोनू ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उसका भाई उन्हें अपराध करने से रोकता था। पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149 और 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया है। उसके भाई के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर सुखजीत, मिलगेट थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें