फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर कालाबाजारी केस में तीसरा आरोपी मुकेश गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेमडेसिविर टीके की कालाबाजारी करने के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुल्तानी चौक निवासी मुकेश को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली में अपने एक परिचित से सात हजार रुपये में बिल पर खरीदकर लाया था। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसके परिचित के परिवार का एक सदस्य कोरोना संक्रमित हो गया था। उसके देहांत के बाद मृतक के परिजनों ने सात हजार रुपये में ये टीके मुकेश को बेच दिए थे। मकेश ने बताया कि वह योगेश के लाइसेंस पर चल रहे मेडिकल स्टोर में बैठता है। आरोपी को दो दिन की रिमांड अवधि में पुलिस दिल्ली लेकर जाएगी। वहां मुकेश के परिचितों के बारे में पता लगाकर उनसे भी पूछताछ करेगी। बता दें कि केमिस्ट होलसेल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव खुराना के भाई मुल्तानी चौक निवासी अरुण खुराना व भतीजे पार्थ खुराना को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर स्टिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।
मामले में पुलिस ने वरिष्ठ दवा नियंत्रक अधिकारी रमन श्योराण की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में ड्रग कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 27-बी व 27-डी, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-बी, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

फतेहाबाद पुलिस पहुंची हिसार : दूूसरी ओर फतेहाबाद में बस अड्डे से सीआईए के हत्थे चढ़े हिसार के भव्य अग्रवाल के बारे में व भव्य द्वारा पूछताछ में बताए गए हिसार निवासी विकास के बारे में पूछताछ को लेकर फतेहाबाद पुलिस हिसार भी पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि हिसार की मोहना मंडी निवासी आरोपी भव्य अग्रवाल के पास से पुलिस ने 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए थे। फतेहाबाद पुलिस को भी शक था कि भव्य का अरुण खुराना व अन्य से भी संबंध हो सकता है, लेकिन पुलिस जांच में दोनों का कोई संबंध नहीं निकला।
आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड अवधि में आरोपी मुकेश से पूछताछ करेगी। -विकास, पुलिस प्रवक्ता, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें