फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद होनी थी हाउस की बैठक, कोरोना के कारण की स्थगित

विज्ञापन
हिसार नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में 10 माह बाद होने वाली हाउस की बैठक भी कोरोना की भेंट चढ़ गई। निगम प्रशासन ने निगम कार्यालय में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हाउस की बैठक स्थगित कर दी है। अब बैठक दोबारा कब होगी, इस बारे में निगम प्रशासन ने कोई घोषणा नहीं की है। बता दें कि काफी समय से पार्षद हाउस की बैठक कराने की मांग कर रहे थे। इस देखते हुए मेयर गौतम सरदाना ने 6 नवंबर को यह बैठक कराने का फैसला किया था। बैठक को देखते हुए काफी पार्षद तो अपना एजेंडा भी जमा करा चुके थे।
विज्ञापन

कब और कितने कर्मचारी मिले संक्रमित
तिथि संक्रमित बंद रहा कार्यालय
18 अक्तूबर 02 2 दिन
25 अक्तूबर 03 1 दिन
26 अक्तूबर 02 1 दिन
30 अक्तूबर 02 00
02 नवंबर 01 00
सभी कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने के आदेश
निगम कार्यालय में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए निगम प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा है। निगम प्रशासन ने आदेश दिया है कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही कर्मचारी कार्यालय में आ सकते हैं।
पिछली बैठक की समीक्षा रिपोर्ट मिली
हाउस की बैठक को देखते हुए मेयर की ओर से कुछ दिन पहले ही पिछले वर्ष 26 दिसंबर में हुई हाउस की बैठक के एजेंडों की समीक्षा रिपोर्ट मांगी गई थी, जिस पर नगर निगम सहित सभी विभागों को पत्र जारी कर स्टेटस रिपोर्ट भेजने को कहा था। इसके बाद निगम की सभी ब्रांचों सहित विभागों से एजेंडों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मिल चुकी है।
विज्ञापन

फैसला सही
जिस हिसाब से शहर और निगम कार्यालय में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से फिलहाल हाउस की बैठक को स्थगित करने का फैसला एकदम सही है। हालांकि मैंने मेयर गौतम सरदाना से इसी माह में हाउस की बैठक करवाने की मांग की है।
-प्रीतम सैनी, पार्षद, वार्ड-15
मैं शुरू से खिलाफ था
निगम ने बैठक की तारीख जो निश्चित की थी, मैं शुरू से ही इसके खिलाफ था, क्योंकि त्योहार का समय होने के कारण सभी अधिकारी व्यस्त हैं। अगर बैठक हो भी जाती तो वह एक औपचारिकता मात्र ही होती। मेरा मानना है कि अगर बैठक हो तो अच्छे से हो। उसमें विकास कार्यों पर पूरी चर्चा हो। मेरा तो यह कहना है कि हर महीने दो महीने में बैठक होनी चाहिए।
-जगमोहन मित्तल, पार्षद, वार्ड-12
दिवाली के बाद होगी बैठक
निगम के काफी कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। आज भी एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसी को देखते हुए हाउस की बैठक स्थगित की है। अब यह बैठक दिवाली के बाद करवाई जाएगी।
-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम, हिसार।
कोराना टेस्ट अनिवार्य
काफी कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। इस वजह से सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट करवाने को कहा गया है। हालांकि शुक्रवार को टेस्ट करवाने के लिए कैंप भी लगाया था।
विज्ञापन

-अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें