मास्क न पहनने पर युवक का चालान काटते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए जिला पुलिस ने सोमवार को 203 ऐसे लोगों के चालान काटे, जिन्होंने मास्क नहीं पहना था। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क पहनने के निर्देशों की पालना करवाने व नागरिकों को महामारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस 30 अक्तूबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत एसपी बलवान सिंह राणा ने सभी थाना व चौकी प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस ने पिछले चार दिनों में मास्क पहनने के निर्देशों की अवहेलना करने वाले 516 नागरिकों के चालान कर कोरोना महामारी के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया। इसके साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सोमवार को 99 वाहन चालकों के चालान किए गए। पिछले 4 दिनों में जिला पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 427 वाहन चालकों के चालान किए गए व 7 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया गया है।