फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर परिषद ने खरीदी नई जेसीबी, सफाई कार्य में आएगी काम

विज्ञापन
हांसी बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक भवन के बाहर खड़ी जेसीबी।
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद ने शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नई जेसीबी खरीदी है। जेसीबी न होने के कारण अब तक नगर परिषद जेसीबी किराए पर लेकर काम चलाती रही है। जिसका प्रति महीने करीब ढाई लाख रुपये खर्च था। अब खर्च बचने के साथ-साथ व्यवस्था भी सुधरेगी।
विज्ञापन

नई जेसीबी नगर परिषद के पास आ चुकी है। अब जेसीबी चलाने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार करीब 40 लाख रुपये में जेसीबी खरीदी गई है। जेसीबी का उपयोग शहर में कचरे के बड़े ढेर उठाने, डंपिंग स्टेशन पर कचरे को दबाने के लिए व कई बार अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए होता है। अक्सर बड़े कचरे के ढेर जेसीबी के सहारे ही उठाए जाते हैं। अभी तक नगर परिषद के पास जेसीबी नहीं थी। ऐसे में नगर परिषद के अधिकारी किराए पर जेसीबी लेकर काम चला रहे थे। एक वर्ष में किराए पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हो रहे थे। अब जेसीबी आने से खर्च से राहत मिलेगी। नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी ने कहा कि जेसीबी के लिए ऑपरेटर तैयार किया जाएगा। कर्मचारियों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद कभी भी जरूरत पड़ेगी तो किराए पर जेसीबी नहीं बुलानी पड़ेगी। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें