फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएसवीपी के सेक्टरों से कचरा उठाने से नगर निगम का इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों से कचरा उठाने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में एचएसवीपी को अपने स्तर पर ही कचरा उठान व झाड़ू लगवाने का कार्य करवाना होगा।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस कार्य पर आने वाले खर्च का आकलन शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि जगह नहीं होने से कचरा निस्तारण के लिए दिक्कत आएगी। एचएसवीपी ने सड़कों पर झाड़ू लगवाने और कचरा उठान के लिए एस्टीमेट तैयार किए थे और मंजूरी के लिए प्रशासक के पास भेजे। तब कहा गया कि यह कार्य नगर निगम से ही करवाओ।
इसके बाद एचएसवीपी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने एचएसवीपी के अधीन 6 सेक्टरों से कचरा उठाने पर सहमति जताई और इस कार्य को शुरू भी कर दिया था। लेकिन अब यह कहते हुए इन्कार कर दिया है कि मुख्यालय की तरफ से उन्हें नए दिशा-निर्देश मिले हैं, जिनके मुताबिक निगम सेक्टरों से कचरा नहीं उठाएगा। बल्कि एचएसवीपी को खुद ही यह कार्य करवाना होगा। यही नहीं एचएसवीपी को इस कचरे का निस्तारण भी करवाना होगा। एचएसवीपी के अधिकारियों ने पहले भी अपने अधीन सेक्टरों से कचरा उठान का टेंडर लगाने को लेकर एस्टीमेट तैयार किए थे। मगर भारी भरकम खर्च देखकर मुख्यालय ने एस्टीमेट मंजूर करने से मना कर दिया था। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह कार्य नगर निगम से करवा लो और जो भी खर्च आएगा, उसका भुगतान कर दिया जाएगा। एचएसवीपी के अधिकारियों को आशंका है कि इस बार भी एस्टीमेट तैयार करने पर ऐसा ही हुआ और निगम ने भी कार्य नहीं किया तो सेक्टरों में सफाई संबंधी समस्या खड़ी हो जाएगी। इसके अलावा कोई खाली जगह भी नहीं है, जहां कचरा निस्तारण प्लांट लगवाया जा सके।
विज्ञापन

दो साल से सेक्टरों में नहीं लग रही झाड़ू
फिलहाल एचएसवीपी के सेक्टरों से नगर निगम की एजेंसी कचरा उठा रही है, लेकिन दो साल से टेंडर न लगने के कारण सड़कों पर झाड़ू नहीं लग रही है। एचएसवीपी के अधीन जो सेक्टर है उनमें सेक्टर 1, सेक्टर 4, सेक्टर 3, सेक्टर 5, सेक्टर 14 पार्ट टू व सेक्टर 33 शामिल हैं। इनमें सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी एचएसवीपी की है। इन सेक्टरों से प्रतिदिन करीब 5 टन कचरा निकलता है।

सेक्टरों की स्थिति
सेक्टर कुल प्लॉट रिहायश

1-4 2300 1150

3-5 1450 500
14 पार्ट टू 1462 500

33 2290 800
-

नगर निगम ने एचएसवीपी के सेक्टरों से कचरा उठाने से मना कर दिया है। ऐसे में हमारी तरफ से घरों से कचरा उठाने व सड़कों की सफाई के कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। - आंचल भास्कर, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें