फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम कराएगा वेल्यू एडेड कोर्स की इंटर्नशिप, कॉलेजों से होंगे एमओयू

विज्ञापन
हिसार। कॉलेज प्रतिनि​धियों के साथ बैठक करतीं अतिरिक्त ​आयुक्त शालिनी चेतल। स्रोत निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित वेल्यू एडेड कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों को इंटर्नशिप उपलब्ध कराएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन विभिन्न कॉलेजों के साथ एमओयू करेगा। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्वच्छता प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें नगर निगम की स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से सभी कॉलेजों में वेल्यू एडेड कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके कौशल और व्यक्तित्व का विकास करना है।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि अब विद्यार्थी नगर निगम के साथ जुड़कर स्वच्छता से जुड़े पाठ पढ़ेंगे और आमजन को जागरूक करने में निगम का सहयोग करेंगे। इसके लिए सभी कॉलेज नगर निगम के साथ एमओयू करेंगे। यह इंटर्नशिप ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विशेष स्वच्छता अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को मौके पर ले जाकर दिखाया जाएगा कि नगर निगम के कर्मचारी घरों, दुकानों और संस्थानों से निकलने वाले गीले, सूखे और हानिकारक कचरे को किस प्रकार अलग-अलग एकत्रित करते हैं। साथ ही गीले कचरे से खाद तैयार करने, सूखे व हानिकारक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रत्यक्ष प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को स्वच्छता प्रबंधन की पूरी समझ विकसित कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें