फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने किए आठ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने बुधवार को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ चालान काटे। कार्रवाई के दौरान एएसआई विजेता ने ऋषि नगर और बस अड्डा क्षेत्र के आसपास तीन चालान किए। वहीं एएसआई राहुल सैनी और एएसआई राहुल पंवार ने पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में दो चालान काटे। इसके अलावा एएसआई सन्नी ने मॉडल टाउन और दिल्ली रोड फ्लाईओवर के पास नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ये चालान खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर किए गए हैं। निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें