हिसार। ऑटो मार्केट में दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करते निगम कर्मचारी।
हिसार। ऑटो मार्केट में वीरवार को दुकान में आग लगने के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। तहबाजारी टीम ने पांच दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया और दुकानदारों को दो दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया।
वीरवार को टायर रिसोल की दुकान में आग लगने के दौरान अतिक्रमण के कारण दमकल को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई थी। इसी के चलते तहबाजारी टीम सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने चेतावनी दी कि तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर निगम खुद कार्रवाई करेगा और जब्त सामान वापस नहीं किया जाएगा।