फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार को चंडीगढ़ से जोड़ने को लेकर सांसद अब पहुंचे रेलवे के उत्तर-पश्चिमी मुख्यालय

Wed, 06 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : demo
विज्ञापन
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला हिसार को प्रदेश की राजधानी जोड़ने के लिए मंगलवार को जयपुर स्थित रेलवे के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे। बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला ने उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल सिंघल के समक्ष हिसार को चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए दो डेमू ट्रेन चलाने, भिवानी में रेलवे बाईपास को इस वित्त वर्ष में पूरा करने की मांग की। उन्होंने पिछले रेल बजट में मंजूर हिसार में वाशिंग यार्ड सहित अन्य प्रोजेक्ट्स का स्टेटस जाना। उपरोक्त मुद्दों सहित 25 सूत्रीय मांगें सांसद ने रेलवे महाप्रबंधक को पत्र के रूप में सौंपी।
विज्ञापन


सबसे पुराना जिला, लेकिन राजधानी से नहीं जुड़ा 
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार जिला प्रदेश का सबसे पुराने जिलों में से एक है परंतु यह जिला अभी भी रेलमार्ग के माध्यम से प्रदेश की राजधानी से जुड़ा हुआ नहीं है। उन्होंने इसके लिए हिसार-जाखल-धूरी-राजपुराय-पटियाला से चंडीगढ़ तथा दूसरा हिसार-जाखल-नरवाना-कुरूक्षेत्र रूट के माध्यम से चंडीगढ़ तक डेमू ट्रेन चलाने की अपनी मांग दोहराई। इस बैठक में हरियाणा के दुष्यंत चौटाला के अलावा राजस्थान, गुजरात के सांसदों ने भी भाग लिया। 

यह रखीं मुख्य मांग  
-सादुलपुर-लुधियाना चलने वाली ट्रेन का समय 8.30 की बजाय पूर्ववत समय 7 बजे करना।
-गोरखपुरधाम को हिसार में छह घंटे खड़ी करने के बजाय इसे सिरसा तक चलाया जाए।
-हिसार-कुरूक्षेत्र-हरिद्वार और देहरादून के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए।
-लोहारू-सीकर रेलमार्ग शुरू हो गया है अत: हिसार से सीकर रेलगाड़ी चलाई जाए।
-सादुलपुर से हनुमागढ़ तक रेलवे लाइन का गेज बढ़ाने का कार्य पूरा हो चुका है, इसलिए अब सादुलपुर से गोगामेड़ी के बीच सीधी रेलगाड़ी शुरू हो।
-वर्तमान रेल रूट से हिसार से जींद जाने में 10 घंटे लगते हैं। समय बचाने के लिए हिसार-जाखल, नरवाना जींद के बीच रेलगाड़ी चलाई जाए जो हिसार से जींद ढ़ाई घंटे में पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

-हिसार रेलवे स्टेशन पर जनस्वास्थ्य विभाग से पानी का कनेक्शन, यात्रियों के लिए शेड बढ़ाने व दूसरी टिकट खिड़की में कवर्ड एरिया बढ़ाने, न्यौलीकलां, मय्यड़, सुई, आरेख नगर जैसे हाल्ट स्टेशन पर शोचालय व शेड की सुविधा दी जाए। 
विज्ञापन

-हिसार ब्रांदा रेलगाड़ी सप्ताह में दो बार चले।
-हिसार-सिरसा आने-जाने वाली ट्रैन का ठहराव न्यौली, मेहुआला, खाबड़ा व जोधाकां में हो।
-हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली के बीच बंद हुई रेलसेवा बहाल की जाए जिससे कि हिसार गड़गांव से जुड़ जाए। 
-अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन जींद से हिसार होते हुए चलाई जाए। 
-हिसार-अमृतसर ट्रेन में दो अतिरिक्त आरक्षित डिब्बे जोड़े जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें