फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पर्वतारोही रीना भट्टी की फेसबुक आईडी हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर अपराधियों ने शहर निवासी पर्वतारोही रीना भट्टी की फेसबुक आईडी हैक कर ली। उसकी फेसबुक आईडी पर बाहर की वीडियो डाली जा रही हैं। पर्वतारोही ने इस संबंध में साइबर सेल थाने में शिकायत भी दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले हैकर पुलिस अधिकारियों की आईडी भी हैक कर चुके हैं।
विज्ञापन

पर्वतारोही रीना भट्टी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि फेसबुक पर मेरे नाम से पेज है। मैंने 24 तारीख को फेसबुक चलाने का प्रयास किया, मगर नहीं चली। सर्च किया तो नाम भी नहीं दिखा। उसके बाद रात को दोबारा कोशिश की तो पेज दिखाई दिया। बाद में फेसबुक पर शिकायत की तो रिकवरी हो गई। फिर 25 तारीख को फेसबुक पेज खोला तो वह नहीं खुला। उन्होंने बताया कि मेरे पेज पर कोई बाहर की वीडियो डाल रहा है। साइबर सेल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ,कुछ समय पहले भाजपा के कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू की आईडी भी हैक कर ली थी। आईडी हैक करने के बाद उस पर कुछ आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें