संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। विद्यार्थियों को स्किल सिखाने के लिए सत्य स्किल कॉलेज, हिसार और राजकीय महाविद्यालय नलवा के बीच हुआ वीरवार को मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) हुआ।
इस समझौते के अनुसार राजकीय महाविद्यालय मंगाली के विद्यार्थी सत्य स्किल कॉलेज, हिसार में अपनी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कौशल-वर्धन के लिए अपनी इंटर्नशिप करेंगे।
राजकीय महाविद्यालय नलवा की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल गौतम और सत्य स्किल कॉलेज की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर सत्य सुरेंद्र सिंगला ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान विद्यार्थियों के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि युवाओं को प्रैक्टिकल ज्ञान देने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रावधान किया गया है कि द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा के बाद विद्यार्थी आवश्यक रूप से स्किल ज्ञान प्राप्त करेंगे। जिसके क्रेडिट विद्यार्थी के रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।
सत्य स्किल कॉलेज के डायरेक्टर सत्यांश सिंगला ने बताया कि सत्य स्किल कॉलेज, हिसार झज्जर, गुरुग्राम स्थित संस्कारम यूनिवर्सिटी के वोकेशनल कोर्स का वर्टिकल ब्रिज पार्टनर है।