फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जांच रिपोर्ट के लिए नहीं करना पडे़गा ज्यादा इंतजार, कल से शुरू होगी मॉलिक्यूलर लैब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल के मलेरिया विभाग में स्थापित मॉलिक्यूलर लैब शनिवार से संचालित हो जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधीर राजपाल और महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (डीजी हेल्थ) मनीष बंसल 7 जून को लैब का उद्धाटन करेंगे। लैब में कोविड, सीबीनेट, स्वाइन फ्लू, काला पीलिया सहित अन्य बीमारियों की जांच शुरू हो जाएगी और रिपोर्ट 2-3 दिन में मिल जाएगी। पहले रिपोर्ट के लिए 4-5 दिन इंतजार करना पड़ता था।
उद्घाटन से पहले सुधीर राजपाल और मनीष बंसल उपायुक्त अनीश यादव, सीएमओ डॉ. सपना सहित आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर सीएमओ अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी। इन सुविधाओं को दोनों अधिकारी जांच भी करेंगे। इनके साथ 9 सदस्यीय कमेटी भी रहेगी। कमेटी का चेयरपर्सन रामकुमार कश्यप को बनाया गया है।
विज्ञापन

टीबी अस्पताल का भी कर सकते हैं निरीक्षण
हरियाणा विधानसभा सचिवालय से स्वास्थ्य सुविधाओं के निरीक्षण संबंधी पत्र आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारी-कर्मचारी नागरिक अस्पताल में तमाम सुविधाओं को दुरुस्त करने में लग गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों अधिकारी टीबी अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


अस्पताल में स्थापित की जा रही मॉलिक्यूलर लैब का 7 जून को एसीएस व डीजी हेल्थ करेंगे। इसके बाद व्यवस्थाओं को जांचेंगे। इसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
- डॉ. सपना, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें