फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 17 राज्यों के 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने ली नशा मुक्त भारत की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के 17 राज्यों से आए 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला सुकून काउंसलर एवं नशा मुक्त भारत अभियान के मास्टर वॉलंटियर राहुल शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि नशा दीमक की तरह युवाओं को अंदर से खोखला कर रहा है। यदि आज की पीढ़ी नशे के खिलाफ नहीं खड़ी हुई, तो भविष्य की पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
राहुल शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने आसपास नशा छोड़ने की प्रेरणा देने वाले दूत बनें। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर और प्रदर्शनी के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया गया। स्वयंसेवकों को बताया गया कि हुक्का, बीड़ी, सिगरेट, शराब, इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार को आर्थिक संकट में भी डाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें