फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में इस दिन से कमजोर पकड़ेगा मानूसन: इस बार सामान्य से अधिक हुई बारिश, इन जिलों में कम बरसे मेघा

सार

इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से  24% अधिक बारिश हुई है। वहीं, कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। यह जानकारी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष ने दी है। 
विज्ञापन
हरियाणा में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस मानसून सीजन में हरियाणा में 1 जून से 4 अगस्त तक 274 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 221 मिमी से 24% अधिक है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस साल मानसून हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तय समय से पहले पहुंचा। 

विज्ञापन


  मानसून टर्फ रेखा में बदलाव

6 अगस्त के बाद मानसून टर्फ रेखा हरियाणा से हटकर बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी।  बता दें कि अब तक मानूसन सीजन में जींद, अंबाला, पंचकूला, करनाल और सोनीपत जैसे जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। 
विज्ञापन


 मानसून की अवधि

हरियाणा में मानसून सितंबर के तीसरे सप्ताह तक सक्रिय रहता है। अभी मानसून सीजन का लगभग आधा समय शेष है, जिसके दौरान और बारिश की उम्मीद है।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें