फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सक्रिय हुए मानसून पर लगा ब्रेक: अब तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 11-12 को बारिश के आसार

Tue, 08 Sep 2026 09:27 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में दक्षिणी जिलों में बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को हिसार में 38.3 डिग्री, भिवानी में 36.5, चरखी-दादरी में 36.3 और गुरुग्राम में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हिसार में मौसम का हाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 11-12 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। सितंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय हुए मानसून में अब ब्रेक की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। पिछले 24 घंटे में पलवल में 43, सोनीपत में 25, रोहतक में 2.5, पानीपत और करनाल में एक-एक एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश पर ब्रेक के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार में दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पांच दिनों में प्रदेश के उत्तरी और एनसीआर जिलों में अच्छी बारिश हुई है। यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में 25 से 110 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मानसून टर्फ के प्रदेश से हटने और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के कारण अगले तीन दिन बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


10 सितंबर तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 11 सितंबर को मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 11-12 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिणी जिलों में बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को हिसार में 38.3 डिग्री, भिवानी में 36.5, चरखी-दादरी में 36.3 और गुरुग्राम में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें