फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी में बंदरों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, छत पर जाने से भी कतरा रहे

Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 घरों की छत पर घूमते झुंडों में बंदर।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर में पिछले काफी समय से बंदरों के झुंड से नागरिक परेशान हैं। झुंड में आने वाले ये बंदर जबरन घरों और फलों की दुकानों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं और विरोध करने पर हमला कर देते हैं। शहर में बंदरों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों से शहर में लगातार बढ़ती जा रही बंदरों की संख्या से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि शहर में काफी समय पहले बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था जिसके बाद इस ओर प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। अब हालात यह है कि लोग छतों पर कपड़े सुखाने से लेकर खुद भी घर जाने से घबराने लगे हैं। शहरवासी शकुंतला देवी, आनंदी देवी, सज्जन शर्मा, शिवकुमार शर्मा, पवन मेहता, भीम बंसल, सुमन अग्रवाल, बिट्टू ने बताया कि बंदर पकड़ने का अभियान नहीं चलाने से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार बंदर उनके घरों में घुसकर सामान ले जाते हैं। इसके अलावा कई बार बंदर उन पर हमला भी कर चुके हैं। इसे लेकर वे कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
इस बारे में मनोनीत पार्षद नवीन सूरतपुरिया ने उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह को अवगत कराया। उपमंडल अधिकारी ने नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक को आदेश दिया कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन




शहर में लोगों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही संबंधित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, उपमंडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें