फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में बनेगी मॉड्यूलर ओटी, एक सप्ताह तक सर्जरी सेवाएं बंद

विज्ञापन
हांसी नागरिक अस्पताल में ओटी की मरम्मत के लिए निकाला गया सामान बाहर।
विज्ञापन
हांसी। स्थानीय नागरिक अस्पताल में अब मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनेगा। इसके लिए अस्पताल में दूसरे तल पर बने ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। यहां पर जनरल, हड्डी रोग, महिला रोग व आंंखों के ऑपरेशन के लिए चार ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। ऐसे में मरम्मत कार्यों के चलते अब ऑपरेशन थिएटर आगामी करीब एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में 4.61 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे मरम्मत कार्यों के तहत ऑपरेशन थिएटर का कायाकल्प होना है। इसी कड़ी में अब अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। जिसके चलते सभी प्रकार की सर्जरी फिलहाल रोक दी गई हैं।
सर्जरी सेवाएं बंद होने के कारण अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जो मरीज पिछले काफी समय से अपने ऑपरेशन की तारीख का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब ओटी बंद होने के कारण नई तारीखें दी जा रही हैं या फिर गंभीर मामलों में मरीजों को अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष रूप से गरीब तबके के मरीजों के लिए यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि उन्हें अब निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

जिला को देखते हुए हो रहा विस्तार
हांसी के इस 50 बेड वाले अस्पताल को भविष्य में 100 बेड के जिला नागरिक अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया जाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ओटी की मरम्मत की जा रही है। भविष्य में पड़ने वाली जरूरतों के चलते ऑपरेशन थिएटर का निर्माण किया जा रहा है।
15 मई तक ओटी की मरम्मत का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके बाद सर्जरी सेवाएं दोबारा सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएंगी। तब तक आपातकालीन सर्जरी वाले मामलों को हिसार भेजा जा रहा है। - डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें