फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक रणधीर ने तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की नलवा विधानसभा सीट से विधायक रणधीर पनिहार ने अपने तीन माह के वेतन की राशि को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और पहाड़ी राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। कई स्थानों पर जान-माल की क्षति हुई है और पशुओं के चारे व जरूरी सामान की कमी है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।
रणधीर पनिहार ने बताया कि चौ. कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई भी भजन ग्लोबल इंपेक्ट फाउंडेशन के माध्यम से आदमपुर, नलवा सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार से बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। रणधीर पनिहार ने सभी जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपील की कि वे भी कम से कम एक दिन से लेकर एक महीने तक के अपने को सहायतार्थ दान करें, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें