फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले-किसानों को जल्द मुआवजा देकर पानी निकासी के प्रबंध करे सरकार

विज्ञापन
डाटा गांव में खेतों में हुए जलभराव में उतर फसल में नुकसान का जायजा लेते विधायक जस्सी पेटवाड़।  
विज्ञापन
नारनौंद। कांग्रेसी विधायक जस्सी पेटवाड़ ने रविवार को गांव डाटा, मसूदपुर और सिंघवा खास के जल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों का हाल-चाल जाना और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। जब खेतों में आग लगने की सूचना सरकार को सैटेलाइट से मिल जाती है तो खेतों में पानी भरने की जानकारी भी उसी तकनीक से मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

खेतों में पानी को देख विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को कम से कम एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेतों से पानी की निकासी होने तक किसान दोबारा बिजाई नहीं कर पाएंगे। कई जगहों पर एक साल तक फसल बोना संभव नहीं होगा। विधायक ने कहा कि किसानों को राहत देने की बजाय सरकार उन्हें पोर्टल के चक्कर में डाल रही है। पोर्टल पर नुकसान दर्ज कराने का विकल्प ही नहीं खुल रहा। सरकार को जल्द मुआवजा देकर गांवों से पानी निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें